
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाएं तेज हो गई हैं। मौजूदा अध्यक्ष रॉजर बिन्नी के 70 वर्ष की उम्र सीमा के करीब पहुंचने पर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। अगले तीन महीनों तक वे बोर्ड का नेतृत्व संभाल सकते हैं।
रोजर बिन्नी की उम्र बनी वजहBCCI संविधान के अनुसार अध्यक्ष पद पर रहने की अधिकतम उम्र सीमा 70 वर्ष है। मौजूदा अध्यक्ष रॉजर बिन्नी 19 जुलाई 2025 को 70 वर्ष के हो जाएंगे। ऐसे में वे नियमों के तहत अध्यक्ष पद पर बने नहीं रह सकते। इसी के चलते यह तय माना जा रहा है कि वे जल्द ही पद से हट जाएंगे।
राजीव शुक्ला संभालेंगे अंतरिम जिम्मेदारीसूत्रों के अनुसार, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को अगले तीन महीनों के लिए अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। वे इस दौरान बोर्ड के प्रमुख कार्यों की निगरानी करेंगे, जब तक कि नए अध्यक्ष का विधिवत चुनाव नहीं हो जाता।
रोजर बिन्नी का योगदानरोजर बिन्नी 1983 में भारत को विश्व कप जिताने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। वे 27 टेस्ट और 72 वनडे मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कुल 124 विकेट अपने नाम किए। 1983 वर्ल्ड कप में उन्होंने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए थे। 2022 में उन्होंने सौरव गांगुली की जगह BCCI अध्यक्ष का पद संभाला था।
राजीव शुक्ला का अनुभवराजनीति और क्रिकेट प्रशासन दोनों में मजबूत पकड़ रखने वाले राजीव शुक्ला 2020 से BCCI के उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव (2017 तक) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन (2018 तक) रह चुके हैं। क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी के भीतर उनका अनुभव और संबंध इस भूमिका के लिए उन्हें उपयुक्त बनाते हैं।
नए अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी जल्द शुरूसूत्रों की मानें तो अगले तीन महीनों के भीतर BCCI में पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तब तक राजीव शुक्ला बोर्ड के शीर्ष पर रहेंगे।