PSL 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर भड़कें, दूसरे टीमों के कप्तानों को लगाई डांट

PSL 2026 का आगाज 26 मार्च से हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने दूसरे टीमों के कप्तानों के व्यवहार पर आपा खो दिया।

घटना तब हुई जब वॉर्नर अपनी टीम की संभावनाओं और रणनीति पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उनके पास बैठे हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन, लाहौर कलंदर्स के शाहीन शाह अफरीदी, रावलपिंडी के मोहम्मद रिजवान और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सऊद शकील बातचीत और हंसी‑मजाक में मशगूल थे। यह वॉर्नर को नागवार गुजरा और उन्होंने तुरंत टोका, “क्या चल रहा है? माफ करें दोस्तों, यहां स्कूली बच्चे भी मौजूद हैं।”

पाकिस्तान में ईंधन संकट का असर


वर्तमान में दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे संघर्ष और युद्ध के कारण ईंधन की कमी ने पूरे पाकिस्तान को प्रभावित किया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देशभर में ईंधन बचाने के लिए आवाजाही को सीमित करने का आग्रह किया है। इसके चलते PSL 2026 का आयोजन पहले तय छह जगहों की बजाय केवल लाहौर और कराची में किया जाएगा।

ईंधन संकट को ध्यान में रखते हुए लाहौर में होने वाला उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया है। इस बार प्रतियोगिता खाली स्टेडियम में बंद दरवाजों के पीछे आयोजित होगी। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया है कि संकट की इस घड़ी में वे देश का सहयोग करें। पड़ोसी देश में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घर से काम करने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा ईद की छुट्टियों को बढ़ाकर अधिक से अधिक ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा रही है।
PSL 2026 का शेड्यूल

पीएसएल 2026 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है और फाइनल मुकाबला 3 मई को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में आयोजनों और समारोहों में सीमितता रहेगी, लेकिन मैदान पर मुकाबले अपने दर्शकों को रोमांचक देखने को मिलेंगे। टीमों की तैयारियों और रणनीतियों पर फोकस रहेगा, जबकि ईंधन संकट के कारण आयोजकों ने कम जगहों और सीमित समारोहों का विकल्प अपनाया है।