शिमला की वादियों का मजा ले रहा माही का परिवार! धोनी का नया लुक तो बिटिया लगे परी सी…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहाड़ों पर सैर का मजा ले रहे हैं। सितंबर में आईपीएल के 14वें सीजन के बचे हुए 31 मैच यूएई में होंगे और चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले धोनी जल्द ही इसकी तैयारी में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसे में वे परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं।
धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस ट्रिप की खूबसूरत फोटो शेयर की जा रही हैं। इनमें धोनी का नया लुक भी देखने को मिला। धोनी ने घनी और दोनों तरफ से नुकीली मूंछे रखी हैं। इस ट्रिप की कुछ और फोटो शेयर की गई हैं।

इनमें जीवा सफेद ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही है। उसके सिर पर एक पिंक फूलों वाला हेयरबैंड भी है। जीवा में परी की झलक दिख रही है। धोनी शिमला में एक खूबसूरत जगह पर ठहरे हैं। फैंस को ये सभी तस्वीरें काफी पसंद आ रही है और वे खुले दिल से इनकी तारीफ कर रहे हैं। धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया था।


वे टेस्ट से तो काफी पहले संन्यास ले चुके थे। धोनी के नेतृत्व में भारत ने टी20 और वनडे विश्व कप जीता है। खेल के साथ ही जबरदस्त पर्सनलिटी के चलते धोनी की खूब फैन फॉलोइंग है। लोगों को उनकी निजी जिंदगी के जानने के बारे में भी दिलचस्पी रहती है।