दो साल बाद धोनी ने बदली अपनी इंस्टाग्राम तस्वीर, देखकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत देशवासी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर भी तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ गया है।

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन आजादी के 75 साल के जश्न में शामिल होने के लिए उन्होंने तकरीन दो साल बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ बदलाव किया है। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइनल तस्वीर बदली है। धोनी ने फोटो और वीडियो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर भारतीय ध्वज को अपनी प्रोफाइल तस्वीर के रूप में लगाया है। इस तस्वीर पर एक खास संदेश भी लिखा है, जिसपर लिखा है 'भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं'

पूर्व भारतीय कप्तान की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। खेल जगत में एक विकेटकीपर, कप्तान और फिनिशर के रूप में उन्हें अलग पहचान बनाई है। धोनी क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती है।

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अन्य कई क्रिकेटर्स भी हर घर तिरंगा अभियान में साथ जुड़े हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने घर पर तिरंगा लहराया, साथ ही फैन्स से अपील करते हुए कहा कि 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें।