
आईपीएल 2025 का 9वां मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज खेला जाने वाला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात की टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। मुम्बई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल अपने नाम चार रिकॉर्ड करने में कामयाब हो सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन पर—
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में IPL के 1000 रन पूरेमुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास भी एक अहम उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। इस मैच में गिल के पास अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 आईपीएल रन पूरे करने का मौका होगा। शुभमन गिल अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 986 रन बना चुके हैं। वह 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 14 रन दूर हैं। गिल मुंबई के खिलाफ 14 रन बनाते ही इस मैदान पर 1000 रन पूरे कर लेंगे।
इन 3 रिकॉर्ड पर भी रहेगी गिल की निगाहें —इसके साथ ही शुभमन गिल टी20 में 150 छक्कों पूरे करने की दहलीज पर हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने से सिर्फ 4 छक्के दूर हैं।
—शुभमन गिल के पास आईपीएल में 100 छक्कों पूरे करने का भी मौका होगा। वह आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं।
—गिल के पास कैच के मामले में भी एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। गिल टी20 क्रिकेट में 50 कैच तक पूरे करने से सिर्फ 3 कैच दूर हैं।
शुभमन गिल का आईपीएल करियरशुभमन गिल ने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। गिल ने अब तक 104 मैचों में 4 शतक और 20 अर्धशतकों की मदद से 3249 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.8 और स्ट्राइक रेट 136.3 का है।
रोहित के नाम दर्ज हो सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्डइस मैच में रोहित शर्मा भी दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 5500 रन पूरे करने से 2 रन दूर हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल में 600 चौके पूरे करने से 1 चौका दूर हैं।