
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के रोमांचक सीजन में क्रिकेट इतिहास का एक अनदेखा रिकॉर्ड चुपचाप टूट गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, वैसे ही एक सीजन में सबसे अधिक 200+ स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड IPL 2025 के नाम हो गया — और ये सब हुआ बिना ज्यादा शोर-शराबे के।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 231 रन बनाए। जवाब में RCB की टीम 189 रन पर सिमट गई और SRH ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया।
इशान किशन की विस्फोटक पारीइस मुकाबले के हीरो रहे इशान किशन, जिन्होंने मात्र 48 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 195.83 रहा। शानदार बल्लेबाज़ी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
IPL के इतिहास का नया रिकॉर्डSRH के 231 रन पूरे करते ही IPL 2025 का 42वां 200+ स्कोर दर्ज हो गया। यह किसी एक IPL सीज़न में 200 या उससे अधिक रनों के सबसे ज़्यादा टीम स्कोर का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड IPL 2024 के नाम था, जिसमें 41 बार 200+ का स्कोर बना था।
एक सीज़न में सबसे ज़्यादा 200+ स्कोर:• 42* – IPL 2025
• 41 – IPL 2024
• 37 – IPL 2023
• 18 – IPL 2022
• 15 – IPL 2018
IPL 2025 में 200+ स्कोर बनाने वाली टीमों की सूची:टीम
गुजरात टाइटंस (GT) 7
पंजाब किंग्स (PBKS) 6
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 5
राजस्थान रॉयल्स (RR) 5
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 4
मुंबई इंडियंस (MI) 4
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 3
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 2
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2