कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के उप-कप्तान रिंकू सिंह ने IPL में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने केकेआर की ओर से फील्डिंग में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। खास बात यह है कि इस रिकॉर्ड को उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि टीम के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर और वर्तमान में ‘पावर कोच’ आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया। रसेल ने केकेआर के लिए कुल 40 कैच पकड़े थे।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हालिया मुकाबले में दो महत्वपूर्ण कैच पकड़ते हुए रिंकू सिंह ने कुल कैच की संख्या 41 कर दी और केकेआर के फील्डिंग रिकॉर्ड की नई कहानी लिखी।
टॉप फील्डर्स की सूची
केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में अब रिंकू सिंह पहले स्थान पर हैं। वहीं, आंद्रे रसेल दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः सुनील नारायण और पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी का नाम आता है। खबर लिखे जाने तक नारायण ने 36 और तिवारी ने 30 कैच पकड़ रखे थे। केकेआर के टॉप कैच पकड़ने वाले फील्डर्स:
41 कैच – रिंकू सिंह 40 कैच – आंद्रे रसेल 36 कैच – सुनील नारायण 30 कैच – मनोज तिवारी रिंकू सिंह का आईपीएल करियर
रिंकू सिंह ने अब तक IPL में कुल 59 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 52 पारियों में 31.44 की औसत से 1132 रन बनाए हैं। 28 वर्षीय इस बल्लेबाज के नाम IPL में चार अर्धशतक दर्ज हैं। उनकी सर्वोच्च पारी 67 रनों की रही, जो एक मैच में उनके उच्चतम स्कोर के रूप में गिनी जाती है।