इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन का 34वां लीग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 205 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ RCB ने सीजन में 7 मैचों में 5वीं जीत दर्ज की और अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
RCB दूसरे स्थान पर पहुंची, पंजाब किंग्स ने नंबर-1 की कुर्सी संभालीरजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 7 मुकाबलों में 5 जीत हासिल की हैं और टीम के कुल 10 अंक हो चुके हैं। शानदार नेट रनरेट 1.101 के साथ RCB फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है।
वहीं टॉप पोजीशन पर पंजाब किंग्स की टीम काबिज है। पंजाब ने 6 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इस तरह टीम के पास 11 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 1.420 है, जो इस समय लीग में सबसे बेहतर है।
तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स बनी हुई है, जिसने 7 मैचों में 5 जीत दर्ज की हैं और उनका नेट रनरेट 0.790 है। चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 7 मुकाबलों में 4 जीत हासिल कर 8 अंक जुटाए हैं और उनका नेट रनरेट 0.820 है।
गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, KKR सबसे नीचेआईपीएल 2026 की अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में 3 जीत के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स छठे नंबर पर मौजूद है।
गुजरात टाइटंस के लिए यह मैच काफी नुकसानदायक साबित हुआ, क्योंकि टीम को अपनी 7वीं भिड़ंत में चौथी हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही GT 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है और उनका नेट रनरेट -0.790 हो गया है।
मुंबई इंडियंस 7 मुकाबलों में 2 जीत के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स भी 7 मैचों में 2 जीत के साथ नौवें पायदान पर बनी हुई है।
अंकतालिका में सबसे नीचे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जिसने 7 मुकाबलों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है और लगातार संघर्ष कर रही है।