IPL 2026 नीलामी के बाद 10 टीमों की कैसी बनी तस्वीर? कौन सा खिलाड़ी कितने में गया, यहां डालें एक नजर

क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आईपीएल 2026 के लिए आयोजित मिनी नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने-अपने नए स्क्वाड के साथ अगले सीजन की तैयारी में जुट गई हैं। 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में हुई इस मिनी ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ियों पर नजरें टिकी थीं, जिनमें से 156 खिलाड़ियों पर बोली लगी। सभी टीमों ने मिलकर कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा, जिनमें 48 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे।

इस नीलामी की सबसे बड़ी कहानी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन बने। कई टीमों के बीच चली जबरदस्त जंग के बाद आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। 26 वर्षीय ग्रीन आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि केकेआर के इतिहास की सबसे महंगी खरीद भी बन गए। अब सवाल यह है कि नीलामी के बाद सभी 10 टीमें कैसी नजर आ रही हैं। आइए एक-एक कर सभी फ्रेंचाइजियों के स्क्वाड पर नजर डालते हैं।

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस ने इस बार अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाने की कोशिश की है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों के साथ टीम में कई नए चेहरे भी जुड़े हैं।

स्क्वाड: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

चेन्नई ने एक बार फिर अपने भरोसेमंद कोर को बनाए रखा है। एमएस धोनी की मौजूदगी टीम को अनुभव देती है, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लगाया गया बड़ा दांव चर्चा में है।

स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फॉल्केस।

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड

केकेआर इस नीलामी की सबसे आक्रामक टीमों में से एक रही। कैमरन ग्रीन और मथीशा पथिराना की एंट्री ने टीम को और मजबूत कर दिया है।

स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र और आकाश दीप।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड

विराट कोहली के इर्द-गिर्द आरसीबी ने इस बार संतुलित टीम बनाने पर जोर दिया है। बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी गहराई दिखाई देती है।

स्क्वाड: रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड

हैदराबाद ने विदेशी ऑलराउंडर्स और तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है। पैट कमिंस और ट्रेविस हेड जैसे नाम टीम की ताकत हैं।

स्क्वाड: पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और जैक एडवर्ड्स।

पंजाब किंग्स का स्क्वाड

पंजाब किंग्स ने इस बार ऑलराउंडर्स और युवा भारतीय खिलाड़ियों पर फोकस किया है।

स्क्वाड: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कॉनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

राजस्थान ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण तैयार किया है।

स्क्वाड:
रवींद्र जड़ेजा, सैम कर्रन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्री प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने और कुलदीप सेन।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ ने दमदार टीम खड़ी की है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई नजर आती है।

स्क्वाड: अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, अवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिस।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स ने बड़े नामों के साथ युवाओं को भी मौका दिया है।

स्क्वाड: नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ और काइल जैमीसन।

गुजरात टाइटंस का स्क्वाड

गुजरात टाइटंस ने संतुलित टीम बनाते हुए ऑलराउंडर्स और तेज गेंदबाजों पर खास ध्यान दिया है।

स्क्वाड: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा और ल्यूक वुड।


मिनी ऑक्शन में टीमों ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

हैदराबाद

1. लियाम लिविंगस्टोन - 13 करोड़

2. जैक एडवर्ड्स - 3 करोड़

3. सलिल अरोड़ा - 1.5 करोड़

4. शिवम मावी - 75 लाख

5. क्रेंस फुलेत्रा - 30 लाख

6. प्रफुल्ल हींज - 30 लाख

7. अमित कुमार - 30 लाख

8. ओंकार तरमले - 30 लाख

9. साकिब हुसैन - 30 लाख

10. शिवांग कुमार - 30 लाख रुपये

कोलकाता

1. कैमरून ग्रीन - 25.20 करोड़

2. मथीसा पथिराना - 18 करोड़

3. मुस्ताफ़िज़ुर रहमान - 9.2 करोड़

4. तेजस्वी सिंह - 3 करोड़

5. रचिन रविंद्र - 2 करोड़

6. फिन एलन - 2 करोड़

7. टिम साइफर्ट - 1.5 करोड़

8. आकाश दीप - 1 करोड़

9. राहुल त्रिपाठी - 75 लाख

10. प्रशांत सोलंकी - 30 लाख

11. दक्ष कर्मा - 30 लाख

12. सार्थक रंजन - 30 लाख

13. कार्तिक त्यागी - 30 लाख

पंजाब

1. बेन द्वारशुइस - 4.4 करोड़

2. कूपर कोनोलि - 3 करोड़

3. प्रवीण दुबे - 30 लाख

4. विशाल निशाद - 30 लाख

दिल्ली

1. आक़िब दर - 8.4 करोड़

2. पथुम निसांका - 4 करोड़

3. काइल जैमिसन - 2 करोड़

4. बेन डकेट - 2 करोड़

5. डेविड मिलर - 2 करोड़

6. लुंगी एनगिडि - 2 करोड़

7. साहिल पारिख - 30 लाख

8. पृथ्वी शॉ - 75 लाख

चेन्नई


1. कार्तिक शर्मा - 14.20 करोड़

2. प्रशांत वीर - 14.20 करोड़

3. राहुल चहर - 5.20 करोड़

4. मैच हेनरी - 2 करोड़

5. अकिल हुसैन - 2 करोड़

6. मैथ्यू शॉर्ट - 1.5 करोड़

7. सरफ़राज़ ख़ान - 75 लाख

8. ज़ैक फाउलर्स - 75 लाख

9. अमन ख़ान - 40 लाख

गुजरात

1. जेसन होल्डर - 7 करोड़

2. टॉम बैंटन - 2 करोड़

3. ल्यूक वुड - 75 लाख

4. अशोक शर्मा - 30 लाख

5. पृथ्वी राज यारा - 30 लाख

लखनऊ

1. जॉश इंग्लिस - 8.60 करोड़

2. मुकुल चौधरी - 2.6 करोड़

3. आकाश रघुवंशी - 2.20 करोड़

4. एनरिक नोकिया - 2 करोड़

5. वानिंदु हसारांगा - 2 कोरड़

6. नमन तिवारी - 1 करोड़

मुंबई


1. क्विंटन डिकॉक - 1 करोड़

2. अथर्व अंकोलेकर - 30 लाख

3. दानिश मालेवार - 30 लाख

4. मो. इज़हार - 30 लाख

5. मयंक रावत - 30 लाख

राजस्थान

1. रवि बिश्नोई - 7.20

2. एडम मिल्न - 2.40 करोड़

3. रवि सिंह - 95 लाख

4. कुलदीप सेन - 75 लाख

5. सुशांत मिश्रा - 90 लाख

6. विग्नेश पुथूर - 30 लाख

7. अमन राव - 30 लाख

8. यश राज पुनिया - 30 लाख

9. ब्रजेश शर्मा - 30 लाख

बैंगलोर

1. वेंकटेश अय्यर - 7 करोड़

2. मंगेश यादव - 5.20 करोड़

3. जैकब डफी - 2 करोड़

4. जॉर्डन बॉक्स - 75 लाख

5. सात्विक देसवाल - 30 लाख

6. विकी ओस्टवाल - 30 लाख

7. विहान मल्होत्रा - 30 लाख

8. कनिष्क चौहान - 30 लाख