IPL 2025: रोहित शर्मा के पास आज के मुकाबले में 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका, जयपुर में मचा सकते हैं धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 69वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में होने जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है।

IPL में 7000 रन पूरे करने से सिर्फ 67 रन दूर

रोहित शर्मा ने अब तक 269 मैचों की 264 पारियों में 6933 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं। अगर रोहित इस मैच में 67 रन बनाते हैं, तो वह IPL में 7000 रन का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अब तक 8552 रन बनाए हैं।

300 छक्कों का आंकड़ा करने से महज 3 छक्के दूर

रोहित शर्मा ने IPL में अब तक 297 छक्के लगाए हैं। अगर वह पंजाब के खिलाफ 3 छक्के और जड़ते हैं, तो वह 300 छक्के पूरे करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 357 छक्के दर्ज हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका

रोहित शर्मा के पास पंजाब किंग्स के खिलाफ भी एक खास रिकॉर्ड बनाने का अवसर है। अगर वह आज के मैच में 47 रन बना लेते हैं, तो वह पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे।

पहले दो स्थानों पर हैं: विराट कोहली – 1134 रन, डेविड वॉर्नर – 1104 रन

रोहित शर्मा के इस मैच में बल्ले से धमाका करने पर मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ उम्मीदें भी मजबूत हो सकती हैं। फैंस को उम्मीद है कि 'हिटमैन' आज इतिहास रचेंगे और IPL 2025 में एक और यादगार पारी खेलेंगे।