
आईपीएल 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है। जैसे-जैसे लीग चरण अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, प्लेऑफ की दौड़ भी दिलचस्प मोड़ ले रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स की हैदराबाद के खिलाफ हार ने उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है, और अब मुकाबला सिर्फ दो टीमों—मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स—के बीच रह गया है। 21 मई को होने वाला मुंबई बनाम दिल्ली मुकाबला अब क्वॉर्टरफाइनल सरीखा बन चुका है, जहां जीतने वाली टीम प्लेऑफ की राह में बड़ा कदम रखेगी।
मुंबई इंडियंस के लिए आगे का गणितमुंबई इंडियंस के खाते में फिलहाल 14 अंक हैं और दो मुकाबले बाकी हैं—एक दिल्ली के खिलाफ और दूसरा पंजाब किंग्स से। दिल्ली के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलते हुए मुंबई की कोशिश होगी कि वह जीत हासिल कर प्लेऑफ की संभावना को मजबूत करे। लेकिन अगर टीम यह मैच हार जाती है, तो फिर उसे पंजाब की दिल्ली पर जीत की दुआ करनी होगी, ताकि अंतिम मैच में पंजाब को हराकर वह आगे बढ़ सके। वहीं, यदि मुंबई दोनों मैच हारती है, तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 'करो या मरो' की स्थितिदिल्ली कैपिटल्स के पास अभी 13 अंक हैं और उसके भी दो मैच बाकी हैं—मुंबई और पंजाब के खिलाफ। दिल्ली अगर मुंबई से हार जाती है, तो फिर पंजाब से जीतने के बाद भी वह सिर्फ 15 अंकों तक ही पहुंचेगी, जो प्लेऑफ की दौड़ के लिए काफी नहीं होगा। इसलिए दिल्ली के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा हो गया है।
टॉप-2 में जाने की उम्मीदें भी ज़िंदामुंबई इंडियंस न केवल प्लेऑफ में जगह बना सकती है, बल्कि उसके पास टॉप-2 में जाने का भी एक बाहरी मौका है। इसके लिए उसे अपने दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही प्रार्थना करनी होगी कि पंजाब और बेंगलुरु दोनों अपने बाकी मैच हार जाएं। अगर इनमें से कोई भी टीम 17 या उससे अधिक अंकों तक पहुंचती है, तो मुंबई की टॉप-2 की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। इस स्थिति में मुंबई को गुजरात टाइटंस के भी लगातार हारने की दुआ करनी होगी।