क्या अगले IPL में MI को छोड़कर पंजाब किंग्स का साथ देंगे रोहित, प्रीति ने कहा जान की बाजी लगा दूंगी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक कई हैरान करने वाले फैसले लिए जा चुके हैं। रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीन ली गई तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने अपनी कप्तानी युवा बल्लेबाज गायकवाड़ को सौंपी दी। आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों ने मिलकर अब तक 10 खिताब जीते हैं। हालांकि अगले सीजन से पहले आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है, उससे पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे।

ऐसे में कई फ्रेंचाइजी के मालिक रोहित शर्मा के इस फैसले का इंतजार कर रहे हैं। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी, तब से वह अब 2023 सीजन तक 3 बार मुंबई को खिताब दिला चुके हैं। इस बार वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को शतक लगाकर बता दिया कि रोहित की बल्लेबाजी आज भी उतनी ही शानदार है, जितना पहले थी। ऐसे में मेगा ऑक्शन से पहले अगर वह मुंबई इंडियंस के साथ छोड़ते हैं तो कई ऐसी टीमें हैं, जो उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ने के लिए बेताब होंगी।

इस लिस्ट में तो कई फ्रेंचाइजी हैं लेकिन पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा ने रोहित शर्मा को खरीदने के लिए जान की बाजी लगाने की बात कही है। प्रीति ने एक इंटव्यू में भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की और कहा कि अगर वह (रोहित शर्मा) ऑक्शन में उपलब्ध हुए तो वह अपनी जान की बाजी लगा देंगी।

अगर ऐसा हुआ तो आईपीएल ऑक्शन का रिकॉर्ड टूट जाएगा और रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। प्रीति ने कहा कि उनकी टीम में ऐसे कप्तान की कमी खलती है, जो खिलाड़ियों के बीच स्थिरता और चैंपियन बनने की मानसिकता लाता हो। अगर रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन में आते हैं तो मैं उन्हें पाने के लिए जान की बाजी लगा दूंगी।