भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है। खबर है कि हार्दिक ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी। इसी साल उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। अलगाव के बाद हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी चर्चा में हैं।
बेटे के नाम पर खास सरप्राइजवायरल तस्वीरों और वीडियो में नताशा और अगस्त्य को नई कार की डिलीवरी लेते हुए देखा जा सकता है। डिलीवरी के दौरान पीछे लगे एक बैनर पर लिखा था – “पापा की तरफ से अगस्त्य को गिफ्ट।” बताया जा रहा है कि हार्दिक ने अपने बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह लग्जरी SUV अपनी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती है।
माहिका शर्मा के साथ रिश्ते की चर्चाइन दिनों हार्दिक पांड्या का नाम माहिका शर्मा के साथ जुड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान माहिका उनके साथ मौजूद हैं। यहां तक कि टीम होटल में हार्दिक ने माहिका का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। हाल ही में हार्दिक ने माहिका के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।
मैदान पर भी शानदार प्रदर्शननिजी जीवन की चर्चाओं के बीच हार्दिक का खेल भी सुर्खियों में है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। गेंदबाजी में वह पावरप्ले के दौरान भी उपयोगी साबित हो रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 52 रनों की प्रभावशाली पारी खेली थी। अब तक टूर्नामेंट में वह 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
आज भारत सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलेगा, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। फैंस को उम्मीद है कि हार्दिक एक बार फिर बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करेंगे।