GT vs CSK: 'बस शरीर टिक रहा है', IPL भविष्य पर बोले MS Dhoni, फैंस फिर हुए भावुक

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच से पहले अपने IPL भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस के दौरान धोनी ने स्वीकार किया कि उनका शरीर बस टिक रहा है और हर साल उनके लिए एक नया चैलेंज लेकर आता है।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स इस बार IPL इतिहास में पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने की कगार पर है। ऐसे में फैंस और क्रिकेट पंडित लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि क्या धोनी अगला सीज़न खेलेंगे?

हर साल एक नई चुनौती होती है

टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने जब धोनी से उनके फिटनेस के बारे में सवाल किया तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया: It's surviving. हर साल एक नई चुनौती होती है, खासकर जब आप करियर के अंतिम दौर में होते हैं। शरीर को मेंटेनेंस की ज़रूरत होती है। जब मैं इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा था तब यह परेशानी नहीं होती थी। शुक्र है कि सपोर्ट स्टाफ ने काफी मदद की है।

धोनी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भावुक प्रतिक्रिया दी और उन्हें अगला सीज़न भी खेलने की गुज़ारिश की।

IPL 2026 को लेकर जल्दबाज़ी नहीं

धोनी ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी IPL 2026 को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अगले आठ महीनों में वो तय करेंगे कि वो आगे खेलेंगे या नहीं। अभी तय नहीं किया है। थोड़ा समय लगेगा सोचने में। आठ महीने हैं IPL 2026 से पहले।

CSK मैनेजमेंट भी धोनी के फैसले को लेकर अनिश्चित है, लेकिन उम्मीद कर रहा है कि वो कम से कम एक और सीज़न टीम के साथ जुड़े रहें।

जीत-हार भूल जाओ, खेल का आनंद लो – खिलाड़ियों को संदेश


धोनी ने मैच से पहले खिलाड़ियों को संदेश दिया कि अब जब टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे ही रहेगी, तो उन्हें जीत-हार से ज़्यादा खेल का आनंद लेना चाहिए और खुद को अगली सीरीज़ के लिए साबित करना चाहिए। अब हमें जीत या हार की चिंता नहीं करनी चाहिए। पॉइंट्स टेबल में स्थिति नहीं बदलेगी। हमें क्रिकेट का मजा लेना चाहिए और खिलाड़ी के तौर पर अपनी जगह पक्की करनी चाहिए।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, दीपक हूडा, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, अंशुल काम्बोज, खलील अहमद

इम्पैक्ट सब्स: विजय शंकर, आर. अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, माथीशा पथिराना

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जी, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट सब्स:
साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा