World Cup 2023: 49वें शतक से चूकने के बावजूद विराट ने अपने नाम किया एक और विश्व रिकॉर्ड

मुम्बई। श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप 2023 का 33वाँ मुकाबला खेलते हुए विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को बराबर करने के चूक गए। लेकिन उन्होंने अपनी 88 रन की पारी में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने में जरूर सफलता प्राप्त कर ली। विराट कोहली ने 88 रन की पारी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 4 हजार रन पूरे करने का कारनाम कर दिखाया। इसी के साथ विराट ने सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि वे वनडे क्रिकेट के 49वें शतक से चूक गए। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और सभी 6 मैच जीते हैं।

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाए थे। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 95 रन बनाकर आउट हुए थे। 34 साल के कोहली के वनडे क्रिकेट के 48 शतक की बात करें, तो उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 शतक लगाए हैं। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 शतक मारे हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए दुनिया का अन्य कोई बैटर 20 शतक तक नहीं पहुंच सका है। विराट ने वनडे में 9 देशों के खिलाफ शतक जड़ा है। सबसे अधिक 10 शतक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही लगाए हैं।

सचिन ने बनाए हैं 5108 रन

श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सिर्फ 2 ही बैटर 4 हजार से अधिक रन बना सके हैं। सचिन तेंदुलकर ने 116 पारियों में 5108 रन बनाए हैं। 17 शतक और 23 अर्धशतक लगाया है। यानी 40 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है, वहीं कोहली ने 76 पारियों में 4018 रन बनाए हैं। 15 शतक और 18 अर्धशतक लगाए है यानी 33 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 9, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8, न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के खिलाफ 5-5, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4, इंग्लैंड-पाकिस्तान के खिलाफ 3-3 जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ एक शतक लगाया है। कोहली वनडे में अफगानिस्तान, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और यूएई के खिलाफ अब तक शतक नहीं लगा सके हैं।