रवि शास्‍त्री ने रणवीर सिंह के साथ किया धासू डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो फिल्म 83 के प्रीमियर नाइट की है जिसमें दोनों हम बने तुम बने एक दूजे के लिए गाने पर धासू डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में 1983 वर्ल्ड कप के हीरो बलविंदर सिंह संधू भी हैं।

रवि शास्त्री ने इस पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '2022 में जाने का एहसास बहुत ही सुखद। शानदार डांस सिखाने के लिए रणवीर सिंह का शुक्रिया। 2022 आप सभी के लिए शानदार, स्वस्थ्य और प्रेरणा वाला साल हो।'

रणवीर सिंह की फिल्म 83 कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अब तक लगभग 72 करोड़ की कमाई की है। शास्त्री ने हाल ही में टीम इंडिया की कोचिंग छोड़ी है। उनकी जगह राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया कोच बनाया गया है। शास्त्री को 2017 में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। उससे पहले 2014 से 2015 के वर्ल्ड कप तक वे टीम के डायरेक्टर थे।