हाथ में तिरंगा लिए मैदान में घुसा भारतीय फैन, अब भरना होगा 6.50 लाख रुपए का जुर्माना

भारत और जिम्बाब्वे मैच के दौरान जबरन मैदान में घुंसे एक भारतीय फैन पर 6.50 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। यह वाकया 17वें ओवर का है। जब हार्दिक पंड्या 5वीं गेंद फेंक रहे थे, तभी यह लड़का मैदान में घुस आया और सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंच गया और रोने लगा। मैदान पर सिक्युरिटीज गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और खींचने लगे। तभी रोहित ने इन्हें आराम से बाहर ले जाने को कहा। मैच कुछ समय के लिए रुक गया। अब इस शख्स परमैदान की सुरक्षा में बाधा डालने के लिए जुर्माना ठोका गया है।

आपको बता दे, आमतौर पर ऐसी घटनाओं में सिक्योरिटी गार्ड्स उस फैन को पकड़कर मैदान से बाहर कर देते हैं, लेकिन यह फैन पर जुर्माना लगाने का मामला रेयर केस है। हालांकि, यह ऑस्ट्रेलिया में नार्मल है, लेकिन MCG प्रबंधन ने पहली बार इसे पब्लिक किया है।

बता दे, इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।