छींकना शुभ या अशुभ, जानिये इन 8 बातो से

-शकुन शास्त्र के अनुसार किसी काम पर जाते समय अगर पीछे से छींक सुनाई दें तो इसे शुभ माना जाता है।
-मार्ग में यदि गजराज छींक दे तो राज्य लाभ होता है।अगर कोई वस्तु खरीदते समय छींक आ जाएं तो वो वस्तु सौभाग्यशाली सिद्ध होती है।
-रास्ते में अथवा घर के बाहर यदि कुत्ता छींक दे तो विघ्न और विपत्ति की सूचना है; यदि कुत्ता एक से अधिक बार छींक दे तो विपत्ति के टल जाने की संभावना है।
-दु:स्थान, श्मशान तथा किसी दुर्घटना स्थल पर कोई व्यक्ति छींक मार देता है तो इसे वैदिक साहित्य में शुभ माना जाता है। -भूकम्प, दुर्भिक्ष या महामारी की सूचना पर यदि जीव-जंतु तथा मनुष्य छींक दे तो अनिष्ट के दूर होने की संभावना रहती है।
-रसोई में दूध उबलते समय यदि गृहिणी छींक दे तो आपत्तिजनक है।
-दवाई का सेवन करते समय यदि छींक आए और औषधि गिर जाए तो रोग का निवारण शीघ्र होता है।
Share this article