अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को शहर में लोगों के उस समय होश उड़ गए जब ऑनलाइन बाइबिल क्लास के दौरान पॉर्नोग्राफिक वीडियो चलने लग गया। दरअसल, कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर के सबसे पुराने सेंट पॉलस लुथेरन चर्च ने जूम वीडियो चैट के जरिए ऑनलाइन बाइबल क्लास का आयोजन किया था। पादरी बाइबल की बातें बता रहे थे। लोग अपने-अपने घरों में कंप्यूटर और मोबाइल पर पादरी की बातें सुन रहे थे तभी स्क्रीन पर पॉर्न चलने लगा।
इस बाइबिल क्लास के दौरान जो पॉर्न वीडियो चला उसमें दिखाया जा रहा था कि बड़े लोग बच्चों के साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। नवजात और छोटे बच्चे भी शामिल थे। उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा था। इसके बाद तत्काल जूम पर चल रही बाइबिल की क्लास को खत्म किया गया। इसके बाद जो चर्च इस बाइबिल क्लास को करवा रहा था उसने ऑनलाइन वीडियो कॉल कराने वाली कंपनी पर मुकदमा ठोक दिया। सेंट पॉलस लुथेरन चर्च की तरफ से फेडरल कोर्ट में जूम वीडियो कम्यूनिकेशन पर निजता के हनन, धार्मिक कार्यों में बाधा समेत कई धाराओं के तहत केस किया गया है। चर्च के एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा कि बाइबिल क्लास के दौरान काफी बुजुर्ग लोग ऑनलाइन थे।
जब इस बारे में जूम कंपनी के प्रवक्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी हैकर ने उस क्लास को हैक करके उसमें पॉर्नोग्राफिक वीडियो चला दिया था। हमने उस हैकर को पहचान लिया है और उसके जूम एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है। साथ ही संबंधित कानूनी एजेंसियों को उस हैकर की जानकारी भी दे दी गई है। हम इस घटना से बेहद दुखी है। साथ ही साथ जूम प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने अपनी सिक्योरिटी फीचर्स को अपडेट किया है। लेकिन अगर लोग बहुत ज्यादा संख्या में पासवर्ड शेयर करेंगे तो किसी भी प्रकार की दिक्कत हो सकती है।
आपको बता दे, कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन के दौरान जूम एप का काफी ज्यादा उपयोग हुआ है। लोग इसी के जरिए अपनी मीटिंग्स, कॉन्फ्रेंसेस और बच्चे पढाई कर रहे है। लेकिन सिक्योरिटी फीचर्स में कमी होने की वजह से हैकर किसी भी वीडियो के के बीच में पहुंच जाते हैं। सेंट पॉलस लुथेरन चर्च सैन फ्रांसिस्को के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। ये बाइबिल की क्लास 6 मई को हुई थी। इसके बाद चर्च ने फेडरल कोर्ट में जूम ऐप के खिलाफ केस किया।
पढ़ाई के दौरान अचानक चलने लगा पोर्न वीडियोकुछ दिनों पहले लंदन में बच्चों की पढ़ाई के बीच में अचानक से पोर्न वीडियो चलने लग गया था। लंदन में बच्चे जब जूम पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान हैकर्स ने ऐप पर पोर्न वीडियो चला दिया। उस समय बच्चे और युवा प्रतिभागी जूम ऐप के जरिए फिटनेस क्लास ले रहे थे। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, हैकर की अभी पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसने जूम कॉल का डेटा एक ऑनलाइन पोर्टल से लिया था जहां उसे प्रकाशित किया गया था।