उत्तरप्रदेश : बालिका से छेड़छाड़ करने पर हुआ दो पक्षों में विवाद, मार दी गई एक युवक को गोली, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के कासगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां बालिका से छेड़छाड़ करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल हैं। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे घटित हुई। रात में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि एक अभियुक्त मकदूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक घटना बड्डू नगर धान मिल रोड इलाके की है। 27 सितंबर को मृतक युवक के परिवार की एक बालिका से आरोपी पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ कर दी थी, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हुआ। लेकिन बाद में समझौता हो गया था। समझौता हो जाने के बाद बुधवार रात को फिर से दोनों विवाद हुआ। आरोपियों ने युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक को दो गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप हाशिम पुत्र पप्पू, गुड्डू,नाजिम व पप्पू पुत्रगण सर्फुद्दीन एवं मकदूम निवासी बड्डू नगर नई बस्ती हुल्का मोहल्ला पर लगाया है।