उत्तरप्रदेश : पारिवारिक विवाद में भतीजों ने चलाई ताऊ पर गोलियां, हुई मौत

पारिवारिक विवाद कब बढ़कर किसी अप्रिय घटना में तब्दील हो जाए कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तरप्रदेश के बागपत जनपद में जहां चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गावं मे दिन निकलते ही भतीजों ने अपने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की गई है।

पांची निवासी 60 वर्षीय इनामुलहक बुधवार सुबह सात बजे अपने पुत्र जुबैर के साथ बस स्टैंड स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर जाने के लिए घर से निकला था। पूर्व प्रधान नासिर के घर के समीप इनामुलहक के दो भतीजे मिले तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई।

विवाद बढ़ने पर भतीजों ने ताऊ इनामुलहक की गोली मारकर हत्या कर दी। जुबैर ने किसी तरह जान बचाई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। हत्या का कारण पुराना पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।