जयपुर : बदमाशों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला आपसी लेनदेन का

झोटवाड़ा इलाके में आपसी लेनदेन के चलते गुरुवार को कुछ बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक कमलेश कुड़ी बसावा का रहने वाला था।
पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरोपी राजेंद्र मंडीवाल राजू मंडीवाल महेशवास व मनोज डायल मुंडोता गांव के रहने वाले हैं। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से आपसी लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।गुरुवार को आरोपियों ने मृतक कमलेश को जोशी मार्ग पर पकड़ लिया जहां पर मारपीट की। लोगो ने छुड़ाया तो कार में पटककर करधनी इलाके में 204 बीघा जमीन में ले गए जहां पर फिर मारपीट की। उसके बाद आरोपी को फिर से कार में पटककर महेशवास गांव के पास ले गए जहां पर फिर मारपीट की। उसके बाद मृतक को लेकर मुरलीपुरा की तरफ जा रहे थे। जहां पर पुलिस को पता चलने पर तीन आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। जिन्हें पकड़ने के लिए संभवित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।