जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बनी योगी सरकार, एक साल में 66,874 लोगों को दी ₹13.44 अरब की मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री के समक्ष 66,874 जरूरतमंदों ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, जिनमें से हर एक को राज्य सरकार की ओर से ₹13.44 अरब से अधिक की सहायता प्रदान की गई।

चिकित्सा उपचार से लेकर बेटी के विवाह, अग्निकांड, दुर्घटना और शिक्षा तक—हर मोर्चे पर सरकार ने आर्थिक सहयोग देकर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई है।

चिकित्सा सहायता में सबसे अधिक सहयोग

मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी गई राशि में सबसे बड़ी हिस्सेदारी गंभीर बीमारियों के उपचार को मिली:

• कैंसर के 7,570 मरीजों को ₹1.66 अरब की सहायता दी गई।

• किडनी ट्रांसप्लांट और उपचार के लिए कुल 1,729 मरीजों को ₹33.12 करोड़ की आर्थिक मदद मिली।

• हृदय रोग से ग्रस्त 900 मरीजों को ₹15.83 करोड़ की सहायता दी गई।

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन से लेकर जनप्रतिनिधियों के पत्रों तक त्वरित कार्रवाई

लखनऊ और गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रमों से लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए अनुरोध पत्रों तक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर मामले पर संज्ञान लेते हुए तेजी से अस्पतालों के एस्टिमेट के आधार पर सहायता राशि जारी करवाई।

अन्य सहायता के प्रमुख आंकड़े:

श्रेणी लाभार्थी सहायता राशि (₹)

उपलब्ध कराई गई सहायता (वित्तीय वर्ष 2024-25) - लाभार्थी संख्या - सहायता राशि
अग्निकांड से हुई क्षति के कारण सहायता - 2 लाभार्थी - 3,00,000
उपचार पर हुए व्यय - 43 लाभार्थी - 71,77,925
उपचार हेतु सहायता - 54,454 लाभार्थी - 10,53,23,46,715
किडनी के उपचार - 881 लाभार्थी - 16,54,00,679
किडनी प्रत्यारोपण के उपरांत उपचार - 209 लाभार्थी - 3,81,62,112
किडनी प्रत्यारोपण हेतु सहायता - 639 लाभार्थी - 12,76,63,806
कैंसर उपचार - 7,570 लाभार्थी - 1,66,20,85,133
दुर्घटना के कारण सहायता - 19 लाभार्थी- 1,35,72,354
पुत्री के विवाह के लिए - 30 लाभार्थी - 28,25,000
मृतक आश्रितों को सहायता - 87 लाभार्थी - 13,35,00,000
शिक्षा के लिए - 4 लाभार्थी - 4,48,500
अन्य सहायतार्थ - 2,036 लाभार्थी - 60,75,43,672
हृदय रोग - 900 लाभार्थी - 15,83,53,290
कुल - 66,874 लाभार्थी - 13,44,93,79,186 (रुपए)