यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, दिल्ली से बिहार जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 की मौत

जनपद मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए एक हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से 6 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। यह सभी लोग एक बस में सफर कर रहे थे। यह बस नरेला दिल्ली से बिहार जा रही तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई।

घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर डीएम, एसएसपी सहित इलाका पुलिस व यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी पहुंच गए।