जेएनयू की दीवारों पर लिखा, भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर, सोशल मीडिया पर वारयल, यूनिवर्सिटी ने नहीं दिया बयान

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर चर्चा में है। इस बार विश्वविद्यालय के अंदर दीवारों पर लिखे नारे चर्चा में आए हैं। इन नारों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है जहां ‘भगवा जलेगा” और ‘फ्री कश्मीर’ लिखा हुआ है। इन दीवारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हैं। इस मुद्दे पर अभी तक यूनिवर्सिटी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

किसने लिखे है नारे?


जेएनयू इस तरह के विवादों में पहले भी घिरता रहा है। इस बार यह मामला सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट्स के बाद बढ़ा, जहां लिखा भगवा, कश्मीर, और हिन्दुत्व से जुड़े नारे दीवारों पर पोते गए हैं। इन नारों में लिखा है, “भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर आदि। इन नारों को देखकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर प्रातिक्रिया देना शुरू किया है। एबीवीपी ने जेएनयू प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द इस पर कार्रवाई करे।



पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

जेएनयू परिसर के अंदर दीवारों पर ब्राह्मण, बनिया विरोधी नारे लिखे गए थे। जेएनयू की दीवारों पर “ब्राह्मण कैंपस छोड़ो,” “वहां खून होगा,” “ब्राह्मण भारत छोड़ो,” और “ब्राह्मणों-बनिया, हम आपके लिए आ रहे हैं! हम बदला लेंगे।” जैसे नारे लिखे गए थे। जिसके बाद इसका काफी विरोध हुआ था। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद ने उन लोगों को “कायर वामपंथी” बताया था जिन्होंने जेएनयू में ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे थे। विहिप ने कहा था ये माहौल को खराब करने की एक साजिश थी।

जेएनयू के अंदर की दीवारों पर ‘भगवा जलेगा’, ‘फ्री कश्मीर’ और जैसे इन नारों का विवाद नया नहीं है। पहले भी अफजल गुरु से जुड़े नारों का दावा परिसर में किया जाता रहा है। जिसके बाद से जेएनयू विवाद में रहता रहा है। ताजा मामले को लेकर जेएनयू प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।