उत्तरप्रदेश : महिला की मौत बनी सवालों की गुत्थी, खेत में की गई गला काटकर हत्या

गुरुवार की रात करीब नौ बजे उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में देहात कोतवाली के गोमती नदी किनारे स्थित सलाहपुर गांव में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला की मौत सवालों की गुत्थी बनकर रह गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।

गुरुवार की रात सलाहपुर की निषाद बस्ती निवासी सुनीता निषाद (38) पत्नी झज्झर खेत गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो खेत में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका का पति परदेस में रहता है। बताया जाता है कि मृत महिला सुनीता के घर से थोड़ी दूर पर ही अहिरौटी में एक बरात आई थी। सुनीता शाम को बरात वाले घर पर निमंत्रण देने गई थी। वहां से लौटने के बाद उसने घर पहुंचकर भोजन बनाया। फिर खेत चली गई।