उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया जिसमें बताया की पत्नी ने ही किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची थी। यहां पत्नी ने पहले अपने पति के गायब होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो वही उसकी कातिल निकल गई। मामला गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर एक निवासी अजय यादव की मौत का हैं। इस मामले में पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की, फिर हत्या का केस दर्ज किया। अजय की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उसका पति पेंट-पॉलिश का काम करता था। शनिवार सुबह घर से निकला था और लौटकर घर नहीं आया।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच में सामने आया है कि अजय के घर में एक किराएदार रहता है। दोनों ने ही मिलकर अजय की हत्या की साजिश रची। हालांकि, पुलिस अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। बता दें कि जब अजय का शव बरामद हुआ था तो उसका शव जंगली जानवरों ने काट दिया था, जिसे देखकर पुलिस भी कांप गई थी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस हत्यारे के बेहद करीब हैं। गुत्थी सुलझा ली गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। इस संबंध में अजय की पत्नी का पक्ष नहीं मिल सका है। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।पुलिस सूत्रों के मुताबिक अजय का किराएदार उन्हें शराब पिलाने के बहाने साथ ले गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि अजय शराब पीने का आदी था। इसका फायदा किराएदार ने उठाया। गोरखनाथ इलाके का निवासी किराएदार उन्हें 21 मार्च को अपनी बाइक से ले गया था। थोड़ी शराब पिलाने के बाद अजय से जंगल में जाकर शराब पीने की बात कही। अंदर अधिक शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। फिर अजय की बाइक लेकर अपने मामा के घर की ओर गया और कुछ दूर पहले ही बाइक छोड़ दी। बाइक मिलने वाली जगह से पुलिस ने जांच शुरू की और घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है।