हरियाणा : महिला का अपहरण कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा में बढ़ते अपराध चिंता का कारण बन रहे हैं और आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आया हैं जहां एक महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उसका अपहरण कर चंडीगढ़ ले गए और वहां पर दुष्कर्म किया। घटना 22 मार्च की है। मामले की जानकारी परिवार के लोगों तक पहुंची तो वह चंडीगढ़ पहुंचे। सदर थाना प्रभारी दलजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने गांव की ही एक महिला समेत छह आरोपियों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि गांव के पांच युवक और एक महिला उसका अपहरण कर उसे हिसार ले गए और इसके बाद उसे चंडीगढ़ ले गए। यहां पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।