पेट्रोल पंप पर टॉयलेट करने गई गर्भवती और हो गई डिलीवरी, 10 मिनट बाद हाथ में बच्चा लेकर लौटी

हर महिला मातृत्व का समय जीना चाहती हैं और जिंदगी के इन खूबसूरत पलों का अहसास करना चाहती हैं। इस समय में महिलाएं अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए बहुत सोचती हैं और कई इंतजाम करती हैं। डिलीवरी के लिए भी अच्छे से अच्छे अस्पताल का चुनाव किया जाता हैं। लेकिन जरा सोचिए कि किसी की टॉयलेट करने के दौरान ही डिलीवरी हो जाए तो और वो भी किसी सार्वजनिक जगह। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कैटलिन नाम की महिला के साथ जो पेट्रोल पंप पर टॉयलेट करने गई थी और तभी डिलीवरी हो गई। 10 मिनट बाद कैटलिन बच्चे को हाथ में लेकर लौटी। ये कपल अमेरिका में टेक्सस का रहने वाला है। उन्होंने अपनी ये अनोखी कहानी TikTok के ज़रिये लोगों के सामने शेयर की। इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन लोग देख चुके हैं। दुनिया भर के लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

कैटलिन अपने पति सर्गियो के साथ गाड़ी में कहीं जा रही थीं। इसी बीच उन्हें वॉशरूम का इस्तेमाल करने के लिए एक पेट्रोल स्टेशन पर रुकना पड़ गया। उनके पति को भी इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि उनकी पत्नी गईं अकेली हैं, लेकिन लौटेंगी तो उनके साथ एक प्यारा सा बच्चा होगा। उनके लिए ये बड़ा सरप्राइज़ था कि कैटलिन उधर से बच्चे को हाथ में उनका दूसरा बच्चा लेकर लौट रही थीं। कैटलिन और सर्गियो का ये दूसरा बच्चा था। उनके लिए ये सामान्य प्रेगनेंसी थी। उन्हें बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उनका बच्चा इस तरह दुनिया में आएगा।

फैमिली ड्राइव पर जाते वक्त कैटलिन को टॉयलेट जाने की ज़रूरत महसूस हुई। उनके पति ने एक पेट्रोल स्टेशन के वॉशरूम पर गाड़ी रोकी और उनकी पत्नी अंदर गईं। जब वे 10 मिनट बाद कैटलिन वापस आईं, तो उनके साथ उनका नवजात बच्चा था। उनके पति को इस सुखद आश्चर्य पर यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। बाद में उन्हें आनन-फानन में शुगर लैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब मां और बेटे दोनों ही स्वस्थ हैं।