देवरिया : पति से मोबाइल पर घंटो बात की और लगा ली फांसी, साड़ी का फंदा लगा पंखे से लटकी मिली

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक रूह कंपा देने वला मामला सामने आया जहां एक महिला ने खुद को फंदे से लटका खुदखुशी कर ली। हैरान करने वाली बात तो यह हैं कि फांसी लगाने से पहले महिला ने पति से मोबाइल पर घंटों बात की थी। रात में जब बच्चों की रोने की आवाज आई तो परिजन कमरे में गए, जब परिजन घर में पहुंचे तो मां पंखे से लटकती मिली। घर वालों ने उसे पंखे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घर वालों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां उसके ससुराल वालों पर सुनीता का मारने का आरोप लगा रही है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार चंदन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सूर्यपुर टोला लालपुर भरटोली का रहने वाला सूरज गुजरात में पेंटिंग का काम करता है। गांव में उसकी पत्नी सुनीता अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। घर में सास और एक देवर भी रहते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को करीब 9 बजे सुनीता ने फोन पर अपने पति से बात की। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। रात में करीब 11 बजे बच्चों के रोने के आवाज सुनाई दी। इस पर सुनीता का देवर जगा और उसने आवाज दी, लेकिन अंदर से सुनीता ने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद उसने घर वालों को जगाया और खिड़की से झांक कर कमरे में देखा तो सुनीता साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक रही थी। घर वालों ने दरवाजा तोड़कर सुनीता को पंखे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घर वालों ने इसकी सूचना मृतका के मायके उसकी मां उर्मिला को फोन पर दी। मृतका के मायके वाले रात को ही गौरीबाजार से चलकर उसकी ससुराल पहुंच गए।