ब्यूटी पार्लर जाना महिला को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा कि काटना पड़ा ये अंग

सुंदर दिखने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाना पसंद करती हैं। यहां महंगे ट्रीटमेंट करवाकर महिलाएं खुद की त्वचा पर निखार लाने चाहत को पूरा करते हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक महिला को ब्यूटी पार्लर जाना भारी पड़ गया जिसमें वह घर लौटी तो उसका एक अंग तह काटना पड़ गया। मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न का है, जहां ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद महिला को इन्फेक्शन हुआ और अंगुली को काटना पड़ा।

मिली जानकारी के तहत स्टैला फालकन नाम की महिला मैनीक्योर करने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंची थी। यहाँ पार्लर में महिला को मैनीक्योर कराने के दौरान अंगुली में एक कट लग गया था। वहीं आम तौर पर कटने के बाद महिलाएं उसके घाव को साफ कर देती है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं जब महिला घर आई तो देखा की उसकी उंगली में सुजन आ गई है और साथ ही उसको बुखार भी होने लगा है।

इस मामले के बारे में बताते हुए महिला ने कहा, जिस इक्युपमेंट से मैनीक्योर किया जा रहा था, उसे ठीक से साफ नहीं किया गया था। उसी से मुझे ये इंफेक्शन हुआ। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स ने बताया कि अगर स्टैला कि अंगुली को नहीं काटा जाता, तो ये खतरनाक बैक्टीरिया उनके शरीर में फैल जाता और उनकी जान जा सकती थी। फिलहाल यह मामला सुर्ख़ियों का विषय बना हुआ है।