गोरखपुर : पत्नी ने पति पर लगाए अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप, बोली- साहब, अब बर्दाश्त नहीं होता

कई बार रिश्तों में ऐसी बात सामने आ जाती हैं जो अपराध की ओर गति करती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से जहां एक महिला ने अपने ही पति पर आरोप लगाए हैं। महिला ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि पहले उसे लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ सुधर जाएगा लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार की रात उसने ऐसी घिनौनी हरकत कर दी जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंच गई और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी है।

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाया और इस दौरान मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक गांव में महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।