छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगे हैं जिसमें करवाई करते हुए पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पीडिता छावनी थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय नेहा गुप्ता हैं जिसने पति अकबर पर कुकर्म करने के साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराने और गोमांस खिलाने के आरोप लगाए हैं। पति के साथ ही ससुर मरगुब, देवर मकबूल और सास एवं देवरानी पर भी आरोप लगे हैं। नेहा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में दो आरोपी फरार हैं।
छावनी थाना क्षेत्र निवासी नेहा गुप्ता और मोहम्मद अकबर पिछले साल एक दिसंबर 2020 को बगैर किसी सूचना के अपने घर से लापता हो गए थे। नेहा के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने छावनी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घटना के तीन माह बाद फरवरी 2021 में नेहा और अकबर भिलाई लौट गए। उन्होंने छावनी थाने में बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। अकबर ने बताया कि दोनों दिसंबर 2020 में दिल्ली होते हुए कोलकाता अपनी बहन के घर पहुंचे थे और वहां मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों ने शादी कर ली।