पश्चिम बंगाल में पॉजिटिविटी रेट घटकर 9.53% हुआ, एक दिन में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हुए ठीक

पश्चिम बंगाल में रविवार को 6,980 नए केस मिले हैं। इस दौरान 20,418 मरीज ठीक हुए, जबकि 36 लोगों की मौत हुई है। यहां शनिवार को 9,191 नए केस मिले थे। इस दौरान 20,313 मरीज ठीक हुए थे, जबकि 37 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 19.65 लाख केस मिले हैं, जबकि 18.34 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,418 लोगों की मौत हुए है। एक्टिव केस 1,10,183 हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 11.13% से घटकर 9.53% हो गया है।

24 घंटे में 3.05 लाख नए मामले आए

पूरे देश की बात करे तो रविवार को एक दिन में 3 लाख 5 हजार 322 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.42 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 435 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को 3 लाख 33 हजार 533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए थे, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस की बात करें तो फिलहाल देश में 22.43 लाख एक्टिव केस हैं।