खेल अभी खत्म नहीं हुआ... 5 राज्यों में जीत के बावजूद BJP के लिए राष्ट्रपति चुनाव जीतना आसान नहीं होगा : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि भले ही भाजपा ने चार राज्यों में हुए विधानभा चुनावों में जीत हासिल की हो लेकिन, खेल अभी खत्म नहीं हुआ है आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीतना भगवा दल के लिए आसान काम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास देश में कुल विधायकों की संख्या के आधे सदस्य भी नहीं हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि जिनके पास देश में कुल विधायकों की संख्या का आधा भी नहीं है, उन्हें बड़ी-बड़ी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दल हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद पिछले चुनाव की तुलना में मजबूत हुए हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार राष्ट्रपति का चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। उनके पास देश में कुल विधायकों के आधे भी नहीं हैं। विपक्षी दलों के पास पूरे देश में अधिक विधायक हैं।'

राष्ट्रपति चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल के माध्यम से होते हैं। इसमें संसद, राज्य विधानभाओं के चयनित सदस्य होते हैं।