Weather Updates पंजाब-हरियाणा: बठिंडा में पारा 0.4 डिग्री पहुंचा, 8 जनवरी तक बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टियां

पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को पंजाब का बठिंडा 0.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के मंडकोला में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। आने वाले 4 दिन तापमान में लगातार गिरावट की चेतावनी जारी की है। पंजाब में 8 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।