IPL 2021 : कोलकाता ने हारा जीता हुआ मैच, सहवाग ने विडियो में मुंबई को बनाया Undertaker

बीते दिन हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जहां मुंबई ने अंतिम ओवर्स में कोलकाता को पछाड़ जीत अपने नाम की। मुंबई टीम हमेशा ही कोलकाता पर भारी रही है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 152 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 10 रन से बाजी अपने नाम की। कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी 2 ओवरों में 19 रनों की जरूरी थी। 19वां ओवर करने आए मुंबई के प्रमुख गेंदबाज बुमराह ने सटीक बोलिंग की और महज 4 रन ही दिए। इस तरह आखिरी ओवर में केकेआर को 15 रनों की जरूरत थी। 20वां ओवर करने आए ट्रेंट बोल्ट जिन्होंने दो विकेट लेकर 4 रन ही दिए। मैच के लंबे समय तक कोलकाता हावी नजर आ रही थी लेकिन आखिरी में मुंबई के गेंदबाजों के कसे हुए प्रदर्शन ने कमाल कर दिया।

इस बीच वीरेंदर सहवाग ने भी सोशल मीडिया पर एक मजेदार मीम शेयर किया। उन्होंने WWE सुपर स्टार Undertaker से प्रभावित होकर ट्वीट कर दिया। उन्होंने अंडरटेकर का एक क्लिप साझा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'मुंबई इंडियंस आखिरी पांच ओवरों में हार से बाहर आई'।