सुपर हिट वरुण का सुपर हिट अंदाज़

अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाले वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। बर्थडे के दिन वरुण अपनी आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज़ होगी। वरुण की फ़िल्म 'जुड़वा 2' 1997 में आई सलमान खान की 'जुड़वा' का रीमेक है। इसके डायरेक्टर वरुण के पापा डेविड धवन हैं, जिन्होंने पुरानी 'जुड़वा' बनाई थी।

वरुण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दि इयर' से की थी। अपनी पहली ही फ़िल्म के लिए वरुण को बेस्ट मेल डेब्यू का फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड मिला था।आलोचकों को भी उनमें एक नई सम्भावना नज़र आई. 'बदलापुर' के लिए वरुण को 'बेस्ट एक्टर' का फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड भी मिला।

वरुण के एक्टिंग स्टाइल के बारे में कहा जाता है कि वह गोविंदा और सलमान को कॉपी करते हैं. लेकिन 'बदलापुर' से वरुण ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। लोग सिर्फ वरुण की एक्टिंग के ही नहीं बल्कि , डांस के भी दीवाने है। फ़िल्म 'ABCD 2' में उनके डांस ने लोगों को हैरत में डाल दिया था।
आपको बता दें कि वरुण ने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं सभी फिल्में हिट हैं।