आगरा : जीवनी मंडी में फ्लैट से मिला बुजुर्ग महिला का शव, बाहर से लगा हुआ था ताला

आगरा के थाना छत्ता अंतर्गत जीवनी मंडी में फ्लैट में बुजुर्ग महिला का शव मिला। बुजुर्ग महिला की मौत तीन दिन पहले हो चुकी थी. शव से दुर्गंध आ रही थी। बुजुर्ग महिला की हत्या कर हत्यारा बाहर से ताला लगाकर भाग गया। तीन दिन बाद मंगलवार को महिला के भाई जब घर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। हालांकि, पुलिस अभी इसे हत्या नहीं मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

जीवनी मंडी पुलिस चौकी के पास जाटनी का बाग में बने अपार्टमेंट में ऊषा देवी फ्लैट नंबर 203 में अकेली रहती थीं। उनके पति का देहांत करीब 10 साल पहले हो गया था। इसके बाद से वो अकेली ही रह रही थीं। उनके भाई एत्मादपुर में रहते हैं।

भाई ने बताया कि तीन दिन से वो अपनी बहन को फोन कर रहे थे। मगर, फोन स्विच आफ जा रहा था। पहले उन्हें लगा कि शायद फोन खराब हो गया होगा, लेकिन जब तीन तक तक फोन ऑन नहीं हुआ तो उन्हें चिंता हुई। मंगलवार दोपहर को वह बहन के घर पहुंचे। उन्होंने देखा तो फ्लैट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर से दुर्गंध आ रही थी। आस पड़ोस के लोगों से पूछा तो उन्होंने भी कई दिनों से उषा देवी को न देखने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के आने के बाद फ्लैट का ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने पर देखा तो पलंग पर उषा देवी का शव पड़ा था। उनके मुंह पर कंबल लिपटा हुआ था। कई दिनों से शव पड़ा होने के कारण दुर्गंध आ रही थी। मृतका के भाई ने बहन की हत्या की आशंका जाहिर की है।