UP Accident News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, 60 यात्री थे सवार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर फर्रुखाबाद से गुरुग्राम जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। कोई जनहानि नहीं हुई है।

दनकौर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है। 6 में से 3 लोगों कों उपचार के लिए कैलाश हाॅस्पिटल ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने JCB की मदद से बस को रोड से हटा दिया है और ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया है।