राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी पर जानलेवा हमला, मंदिर में घुसकर मारी गोली

राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शनिवार रात एक पुजारी पर हमला हुआ है। गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को मंदिर परिसर में घुसकर गोली मार दी। डॉक्टरों ने घायल स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है। महंत सम्राट दास पर जमीन विवाद के चलते यह हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए हैं।

बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी को गोली मारी है। जानकारी के अनुसार रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं। गोली लगने से महंत सम्राट दास की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर थी। प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है। सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी।

बता दे, इससे पहले राजस्थान के करौली में जमीन विवाद में पुजारी को जिंदा जला दिया गया था जिसमें साधु की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से जख्मी पुजारी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।