आगरा / फार्म हाउस में चल रहा था देह व्यापार, 12 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक फॉर्म हाउस पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर एएसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार शाम कमला फार्म हाउस में छापा मारा। पुलिस के छापे से भगदड़ मच गई। तलाशी के दौरान अगल-अलग कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मौके से फार्म हाउस संचालक और तीन युवतियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई तीनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह फार्म हाउस अशोक राणा का है। सचिन, परम, विष्णु और विजय ने इसे लीज पर ले रखा है। ये चारों प्रदीप और रणवीर के माध्यम से दूसरे शहरों से युवतियां को यहां लाते थे। फॉर्म हाउस में देह व्यापार कई दिनों से चल रहा था।

ये हुए गिरफ्तार

- विजय उर्फ वीपी पुत्र रामजीलाल निवासी 6 विश्वा थाना फतेहाबाद जनपद आगरा
- राम पुत्र राजकुमार निवासी कण्डौल थाना डौकी जनपद आगरा
- जयवर्धन पुत्र भगवान सिंह निवासी गायत्री विहार बाईंपुर रोड थाना सिकंदरा
- भिन्डी उर्फ राजेश पुत्र जगन सिंह निवासी कुण्डौल थाना डौकी
- सचिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी कुण्डौल थाना डौकी
- परम पुत्र राजभान सिंह निवासी बसई गूजर मलकापुरा थाना मंसुखपुरा
- विष्णु पुत्र रमेश चन्द्र निवासी सहजादपुर कोरी थाना फरह जनपद मथुरा
- प्रदीप उर्फ दीपा पुत्र नामालूम रिटोना थाना अम्भा जनपद मुरैना (मध्य प्रदेश)
- रणवीर सिंह पुत्र जयराज सिंह निवासी सुशील रेजीडेन्सी थाना सिकंदरा

गिरफ्तार लोगों के पास मिले दो तमंचे

पूछताछ में यह भी पता चला है कि देह व्यापार की कमाई में से फार्म हाउस के मालिक अशोक राणा को भी हिस्सा पहुंचाया जाता था। उन्हें फॉर्म हाउस में चल रहे इस धंधे की पूरी खबर थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास दो तमंचे, सात मोबाइल, छह बीयर की केन, छह हजार रुपये व अन्य आपत्तिजनक सामान मिला है।