UP: सांप ने काटा तो अधेड़ व्यक्ति ने गुस्से में उसे ही खा लिया, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसने सांप को आना निवाला बना लिया। मामला कमासिन थाना के स्योहत गांव का है। अधेड़ शख्स का नाम माताबदल सिंह। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो वे घबरा गए और तुरंत माताबदल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर है।

माताबदल सिंह खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सांप ने काट लिया। इसके बाद माताबदल को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने सांप को ही अपना निवाला बना लिया। इसके बाद जब वे घर लौटे तो हाथों पर खून देखकर घरवालों ने पूछताछ की, तब उन्होंने पूरी कहानी बताई। इसके बाद तुरंत परिजनों ने माताबदल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति खतरे से बाहर है। डॉ विनीत सचान ने कहा कि मरीज बिल्कुल स्वस्थ है उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

इधर, पुलिस ने हैरानी जताते हुए बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया तो उसने गुस्से में सांप को ही काटकर खा लिया। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। उस व्यक्ति की हालत स्थिर है।