रईसजादोंं ने सड़क पर किया B'day सेलिब्रेशन, चारो तरफ फैलाया केक, पुलिस ने लिया ये एक्शन

आज की युवा पीढ़ी घर के बजह सड़क पर जन्मदिन सेलिब्रेट करना पसंद करती हैं। बर्थडे बॉय अपने सारे दोस्तों साथ मिलकर कार के बोनट या फिर बाइक पर रखे केक काटकर एक-दूजे पर फेंककर सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा करना बर्थडे बॉय और उसके दोस्तों के लिए भारी भी पड़ जाता है।

ऐसा ही मामला यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सामने आया है। शुक्रवार देर रात यहां बर्थडे सेलिब्रेशन करने वाले लड़कों ने सड़क पर गंदगी फैला दी थी। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंची और इन रईसजादों से ही सफाई कराई।

मिली जानकारी के अनुसार 1090 चौराहे पर कुछ लड़के जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। जन्मदिन के लिए कई केक लाए गए थे। केक कट होने के बाद इन लोगों ने एक-दूसरे पर केक फेंकना शुरू कर दिया। सड़क पर कई जगह केक ही केक फैला नजर आया। इस बात की जानकारी जब गौतम पल्ली थाना पुलिस को हुई तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा सड़क पर कई जगह केक फैला हुआ है। इस पर पल्ली थाना के एसएचओ सुधीर अवस्थी ने लड़कों को पकड़ा और जमकर लताड़ लगाई और जहां-जहां लड़कों ने केक फैलाया था, पुलिसकर्मियों ने अपने सामने ही उसने केक साफ कराया। बढ़िया सजे-धजे लड़के केक साफ करते नजर आए।

पैसे के सही उपयोग की दी नसीहत

केक साफ करवाने के बाद पुलिस से लड़कों की डांट भी लगाई। उनसे कहा कि यह आम रास्ता है, उनका घर नहीं कि यहां पर कुछ भी कर सकते हैं। साथ ही पुलिस ने कहा कि जिस पैसों की यूं बर्बादी ठीक नहीं है। सही जगह पर इनका उपयोग करें। इस बाद पुलिस ने सभी को जाने दिया।