UP में भारी बारिश का कहर, लखनऊ में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसके अलावा डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ कैंट के अंतर्गत दिलकुशा में ये हादसा हुआ। यहां दीवार गिरने से 9 लोगो की मौत हो गई, जिनमें 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। एक व्यक्ति घायल है। बताया जा रहा है कि ये लोग दीवार के पास सो रहे थे। अचानक दीवार गिरने से चपेट में आ गए। पुलिस-प्रशासन मौके पर बचाव कार्य मे जुटी है।