उत्तर प्रदेश: महोबा में 60 साल की महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च

उत्तर परदेश (Uttar Pradesh) के महोबा से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कबरई थाना क्षेत्र की एक 60 साल की बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर चार लोगों ने पहले गैंगरेप किया फिर हैवानों ने इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची का पाउडर भर दिया। महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी भाग गए। सुबह लोगों ने बुजुर्ग को देखा तो हड़कंप मच गया।

घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। एसपी महोबा ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना कबरई के लक्ष्मी नगर की है।