UP News: बांदा में अपराधियों के हौसले बुलंद, देर रात घर जा रहे युवक को मारी गोली; हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बांदा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार रात शहर के मर्दन नाका के रहने वाले युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बताया कि अभी एक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है।

पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार रात मुजीब (40) जब रात को अपने घर मर्दन नाका जा रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। उसकी भी जांच की जा रही है। वहीं घटना के कुछ दूरी पर एक तमंचा भी मिला है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।