रायबरेली : खून से लथपथ घर पहुंची चार साल की मासूम, गांव के एक लड़के ने किया रेप

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां खीरों थाना क्षेत्र में गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव का है़। पीड़ित मासूम बच्ची की मां का आरोप है कि गांव का ही 13 साल के लड़के ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी जब घर पर आई तो वो खून से लथपथ थी। इसे देखकर हम सबको जानकारी हुई। मां बेटी को लेकर थाने पर पहुंची और पुलिस में शिकायत किया।

सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक खीरों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु हास्पिटल भेजा है। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर बाल अपचारी को बाल संरक्षण गृह के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है।