UP / मुंबई में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर जिले में सड़क पर टहल रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, मामला जौनपुर जिले सरायख्वाजा थाना अंतर्गत ग्राम जंगीपुरकला का है। इस गांव में आलोक कश्यप नाम का एक युवक घर के पास ही सड़क पर टहल रहा था। तभी 22 वर्षीय आलोक कश्यप को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रहा था

जानकारी के अनुसार, आलोक कश्यप मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह बीएससी का प्रथम वर्षीय छात्र था। कहा जा रहा है कि वह कुछ महीने पहले ही मुंबई से अपना घर आया था, जिसे अज्ञात बदमाशों ने अपनी गोलियों का निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतारा दिया। घटना के पीछे महाराष्ट्र में मकान को लेकर पड़ोसी से विवाद बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मृत युवक के चाचा ने दी हैं। इस घटना को लेकर मृत युवक के गांव वाले भी स्तब्ध हैं।