UP में आज कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण, डेढ़ लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

उत्तर प्रदेश में आज शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण का दूसर चरण है। करीब डेढ़ लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 28 जनवरी और 29 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। आज के टीकारण के लिए 1500 बूथ बनाए गए हैं, हर केंद्र पर 100 टीके लगाए जाएंगे। सरकार का प्लान है कि इस महीने के अंत तक अलग-अलग दिनों का मिलाकर कुल 4 लाख 45 हजार टीके लगा दिए जाएं। बता दें यूपी में अभी तक सबसे ज्यादा 22 हजार 643 लोगों का टीकाकरण किया गया है। आज से महीने के अंत तक तीन दिन में टीकाकरण के कुल 4500 सेशन होंगे। रोज 1482 सेशन चलेंगे और हर बूथ पर 100 के हिसाब से करीब 1 लाख 49 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। बता दें यूपी में कुल 9 लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है।

दरअसल, पहले चरण में कुछ स्वास्थ्यकर्मियों में हिचकिचाहट भी देखने को मिली जिसकी वजह से करीब 32 हजार में से 22 हजार 643 को ही टीका लगाया गया। लेकिन आज दूसरे चरण में पिछली बार बचे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आज टीका लगाया जाएगा।

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में 20 लाख से अधिक वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिनसे स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएगी। प्रत्येक सप्ताह में दो दिन, गुरुवार व शुक्रवार को वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1 लाख 39 हजार 52 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 2 करोड़ 67 लाख 15 हजार 60 सैम्पल की जांच की गई है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 8 हजार से भी कम हो गई है। मार्च, 2020 में जहां कोविड-19 की टेस्टिंग 72 प्रतिदिन थी, उसे बढ़ाकर एक दिन में 1 लाख 90 हजार तक किया जा चुका है।